UP Board Question Paper Biology 2022 Class 12, Hindi & English Version

इस आर्टिकल में यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का जीव विज्ञान (Biology) का क्वेश्चन पेपर शेयर किया गया है। हम उम्मीद करते हैं कि यह UP Board Question Paper आपके आने वाले Board Exam के लिए काफी मददगार साबित होगा। इस प्रश्न पत्र की सहायता से आप समझ पाएंगे कि बोर्ड परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं और कितने अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं।

Biology 348(GO) 2022 UP BOARD QUESTION PAPER CLASS 12
Biology UP Board Question Paper Class 12

Subject Code: 153
Paper Code: 348 (GO)
UP Board Examination 2022
Subject: जीव विज्ञान (Biology)
समय (Duration): 3 घंटे 15 मिनट
पूर्णांक (MM): 70


निर्देश (Instructions):

  • प्रारंभ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न पढ़ने के लिए निर्धारित है। (First 15 minutes are allotted for the candidates to read the question paper.)
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। (All questions are compulsory.)
  • आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि नामांकित रेखाचित्रों द्वारा कीजिए। (Illustrate your answers with labelled diagrams, wherever necessary.)
  • प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं। (Marks allotted to each question are mentioned against it.)


बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

1. सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए। (Choose the correct option and write in your answer-book.)

(क)- निम्नलिखित में से कौन-सा एक आभासी फल नहीं है?

  1. सेब 
  2. स्ट्रॉबेरी 
  3. अखरोट 
  4. आम

(a)- Which one of the following is not a false fruit?

  1. Apple 
  2. Strawberry 
  3. Walnut 
  4. Mango

(ख)- प्रोटीन संश्लेषण के प्रारंभ हेतु प्रारंभिक प्रकूट है-

  1. AUG
  2. UAG
  3. UGA
  4. UAA

(b)- For the initiation of protein synthesis, initiation codon is-

  1. AUG
  2. UAG
  3. UGA
  4. UAA

(ग)- निम्नलिखित में से कौन-सा एक जैव-निम्नीकरणीय (जैव-विघटित) प्रदूषक है?

  1. प्लास्टिक 
  2. एस्बेस्टस 
  3. वाहित मल 
  4. ई-कचरा

(c)- Which one of the following pollutants is biodegradable?

  1. Plastic 
  2. Asbestos 
  3. Sewage
  4. E-waste

(घ)- घड़ियाल पुनर्वास केंद्र कुकरैल स्थित है-

  1. प्रयागराज में 
  2. लखनऊ में 
  3. वाराणसी में 
  4. लखीमपुर खीरी में

(d)- Crocodile Rehabilitation Centre Kukrail is located in-

  1. Prayagraj 
  2. Lucknow 
  3. Varanasi 
  4. Lakhimpur Kheri


2. निश्चित उत्तरीय प्रश्न (Definite Answer Type Questions)

(क)- टैपीटम कहां स्थित होता है? इसका क्या कार्य है?
(a)- Where is the tapetum located? What is its function?

(ख)- मेंडेल ने मटर के पौधे में कितनी जोड़ी विपरीत लक्षणों का अध्ययन किया था?
(b)- How many pairs of contrasting traits were studied by Mendel in the pea plants?

(ग)- किस पैथोजन के कारण हाथीपांव (एलिफेंटाएसिस) रोग होता है? यह पैथोजन किस संघ से संबंधित है?
(c)- Where does the pathogen cause elephantiasis? To which phylum does this pathogen belong?

(घ)- rDNA में 'r' क्या है?
(d)- What is 'r' in rDNA?

(ङ)- निकेत को परिभाषित कीजिए।
(e)- Define Niche.


3. अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

(क)- IVF तथा GIFT का पूरा रूप लिखिए।
(a)- Mention the complete form of IVF and GIFT.

(ख)- असंगजनन पर एक टिप्पणी लिखिए।
(b)- Comment upon Apomixis.

(ग)- टर्नर एवं क्लाइनफेल्टर सिंड्रोमों में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है?
(c)- How many chromosomes are found in Turner and Klinefelter syndromes?

(घ)- एल्कोहाॅल दुरुपयोग के क्या कुप्रभाव हैं?
(d)- What are the ill effects of alcohol abuse?

(ङ)- जैव-विविधता हॉट-स्पॉट से क्या आशय है?
(e)- What do biodiversity hotspots mean?


4. लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

(क)- परागण के प्रकारों का वर्णन कीजिए।
(a)- Describe the types of pollination.

(ख)- प्लेसेंटा पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
(b)- Comment on the placenta in brief.

(ग)- अपूर्ण प्रभाविता तथा सह-प्रभाविता में विभेद स्पष्ट कीजिए।
(c)- Differentiate between incomplete dominance and co-dominance.

(घ)- जैव-विविधता का महत्व समझाइए।
(d)- Explain the importance of biodiversity.


5.

(क)- जैव-विविधता संरक्षण की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।
(a)- Describe the various methods of biodiversity conservation.

(ख)- जैव-प्रौद्योगिकी का वैक्सीन उत्पादन, जीन चिकित्सा तथा मानव इन्सुलिन परिवर्धन (निर्माण) में योगदान की चर्चा कीजिए।
(b)- Discuss the contribution of biotechnology in vaccine production, gene therapy, and human insulin development.

(ग)- मलेरिया परजीवी की चार प्रजातियों के नाम लिखिए। इनके द्वारा उत्पन्न होने वाले मलेरिया के प्रकार का उल्लेख कीजिए।
(c)- Write down the names of four species of malarial parasites. Mention the type of malaria caused by them.

(घ)- मानव में ABO रुधिर वर्ग की वंशागति का वर्णन कीजिए।
(d)- Describe the inheritance of ABO blood group in humans.


6.

(क)- निम्न पर टिप्पणी लिखिए :
  • भ्रूण-कोष
  • विपुंसन
(a)- Comment upon the following:
  • Embryo sac
  • Emasculation

(ख)- मानव में भ्रूणीय प्रवर्धन से क्या अभिप्राय है?
(b)- What does embryonic development in humans mean?

(ग)- सिकल सेल एनीमिया (दाब कोशिका अरक्तता) पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
(c)- Comment upon sickle cell anemia in short.

(घ)- बायोगैस के उत्पादन में सूक्ष्म जीवों की भूमिका का वर्णन कीजिए।
(d)- Describe the role of microbes in biogas production.


विस्तृत उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)

7. मनुष्य में मादा जनन तंत्र का वर्णन कीजिए। (Describe the female reproductive system of humans.)

अथवा (OR)

पुष्पी पादप में निषेचन पश्च घटनाओं की व्याख्या कीजिए। (Explain the post-fertilization events in a flowering plant.)


8. वंशागति के गुणसूत्र सिद्धान्त का वर्णन कीजिए। (Describe the chromosomal theory of inheritance.)

अथवा (OR)

औद्यागिक उत्पादों के सश्लेषण में सूक्ष्मजीवों की भूमिका का वर्णन कीजिए। (Describe the roles of microbes in industrial products synthesis.)


9. आर.डी.एन.ए. (rDNA) तकनीक पर एक निबन्ध लिखिए। (Write an essay on rDNA technology.)

अथवा (OR)

समष्टि को परिभाषित कीजिए। इसकी विभिन्न पारंपरिक क्रियाओं का वर्णन कीजिए। (Define population. Describe its different interactions.)


क्या आप UP Board के पिछले वर्ष के क्वेश्चन पेपर ढूंढ रहे हैं? प्रश्न पत्र देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं-

  • कक्षा-10th के प्रश्न पत्र (High School)
  • कक्षा-12th के प्रश्न पत्र (Intermediate)

UP Board परीक्षा 2022-23 से संबंधित सभी Updates, Previous Year Question Paper, Sample Papers और सटीक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए Telegram Channel/Group ज्वाइन कर सकते हैं-

Telegram ChannelJoin Now
Discussion GroupJoin Now
10th Students GroupJoin Now
12th Students GroupJoin Now

यह आर्टिकल आपको कैसा लगा? अगर आप किसी और विषय के क्वेश्चन पेपर चाहते हैं तो आप कमेंट में बता सकते हैं। हम प्रयास करेंगे कि जल्द से जल्द क्वेश्चन पेपर उपलब्ध करा दिया जाए।

1 Comments

Thanks for your comments.

Post a Comment

Thanks for your comments.

Previous Post Next Post
Telegram Join
Instagram Follow
WhatsApp Join
YouTube Subscribe